नोएडा, अप्रैल 16 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत रोडवेज के साथ करार करके निजी वाहन अगले माह से चलने शुरू होंगे। परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि 12 आवेदनों का चयन किया गया है। वाहन मालिकों को गाड़ी चलाने के लिए पत्र भेजा गया है। वाहन ग्रामीण रूट पर चलाए जाएंगे। परमिट शुल्क में 100 फीसदी की छूट दी जाएगी। वाहन मालिक ही किराया, मार्ग और समय निर्धारित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...