लखनऊ, जुलाई 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार कर अधिक से अधिक ग्रामीण युवा एवं महिलाएं को रोजगारयुक्त बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों से कहा है कि ग्रामीण स्वरोजगार कार्यक्रमों की प्रगति, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, रोजगार की संभावनाओं तथा प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं व महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें उनकी रुचि व स्थानीय जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाए। प्रशिक्षण प्राप्त लोगों का बैंकों से समन्वय कराते हुए ऋण उपलब्ध कराने में सहायता की जाए। प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल कौशल प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगारयुक्त नागरिक बनाना...