रुडकी, अगस्त 19 -- रुड़की, संवाददाता। श्री बाबू कली राम राकेश राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला में बुधवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश जागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के उपलब्ध अवसरों, पाठ्यक्रमों और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बृजेश बनकोटी और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह पंवार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. आबिदा ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...