दुमका, जनवरी 23 -- मसलिया प्रतिनिधि। सामाजिक जागरूकता युवा संगठन प्रखंड मसलिया की ओर से गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी मेला में हड़िया दारू एवं अन्य नशीले पदार्थ की अवैध बिक्री एवं सेवन पर रोक लगाने हेतु मसलिया अंचल कार्यालय में प्रधान लिपिक को अंचलाधिकारी के नाम एक आवेदन सौंपा। आवेदन के अनुसार ग्राम क्षेत्र में आयोजित होने वाले मेला में खुलेआम हड़िया दारू एवं अन्य नशीले पदार्थ की अवैध बिक्री एवं सेवन किया जा रहा है। प्रसाशनिक निगरानी के अभाव में ऐसी गतिविधियां निरंतर बढ़ती जा रही हैं। जिसके फलस्वरूप समाज की सार्वजनिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मेले में नशे की बढ़ती प्रचलन के कारण झगड़ा, मारपीट, गाली गलौज एवं छेड़खानी की घटनाएं सामने आ रही है। युवा वर्ग नशे की लत की और तीव्र गति से अग्रसर हो रहा है। यदि समय रहते इसके विरुद्ध कठो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.