कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि युवा कल्याण विभाग में स्थापित एवं संचालित तीन ग्रामीण मिनी स्टेडियम-गिरसा, तिलगोड़ी एवं पश्चिम शरीरा में खेल प्रशिक्षकों के चयन एवं तैनाती की कार्रवाई पूर्ण की जा चुकी है। इन तीनों स्टेडियम में एक अक्तूबर से खेल प्रशिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। समस्त खिलाड़ी-बालक, बालिका एवं युवक महिला मंगल दल के सदस्य तथा आमजन, जो भी खेल की विभिन्न विधाओं में अभ्यास, प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग एवं नियमित व्यायाम और योगाभ्यास के लिए ग्रामीण स्टेडियम का उपयोग करना चाहते हैं, वे लोग खेल प्रशिक्षकों के माध्यम से अपने क्षेत्र में स्थित ग्रामीण स्टेडियम से जुड़े और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ग्रामीण मिनी स्टेडियम में तैनात खेल प्रशिक्षकों में संदीप कुमार पांडेय ग्रामीण मिनी स्टेडियम...