ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
लोहरदगा, जून 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। ग्रामीण और जनजातीय महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के ग्राम विकास आयाम के तहत संचालित छह माह के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ वनवासी कल्याण केंद्र, लोहरदगा में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 25 जनजातीय महिलाओं का चयन किया गया है। भारत सरकार और झारखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सहयोग से संचालित इस प्रशिक्षण केंद्र में नव चयनित प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई-कढ़ाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रकल्प प्रमुख और वनवासी कल्याण केंद्र के अखिल भारतीय ग्राम विकास आयाम के मार्गदर्शक कृपा प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनके परिवारों को आर्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.