एटा, मई 30 -- ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को विकासखंड अलीगंज के ब्लॉक सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी शिव शंकर शर्मा ने की। बैठक का केंद्र बिंदु राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह रहे। अधिकारियों ने समूहों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने और उन्हें स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की गहन समीक्षा की। बताया गया कि विकासखंड अलीगंज से अब तक कुल 94 ऋण फाइलें विभिन्न बैंकों को भेजी जा चुकी हैं, जबकि 27 लाभार्थियों को ऋण वितरण भी किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद तेज शेष लंबित मामलों को जल्द निस्तारित करने के लिए बैंकवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। खंड विकास ...