सीवान, अक्टूबर 3 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के एक मैरेज हाउस में जिला जदयू के बैनर तले जीविका के 20 साल बेमिसाल-नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियां शामिल हुईं। इस दौरान जदयू नेताओं ने जीविका दीदियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना ही मजबूत समाज व सशक्त बिहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़ें- जीविका ने 20 साल में बदली महिलाओं की जिंदगीकार्यक्रम की महत्वपूर्ण बातें जदयू विधायक मंजीत कुमार सिंह ने कहा कि जीविका ने पिछले 20 वर्षों में बिहार की ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुरू हुई इस पहल ने बड़ी संख्या में महिलाओं को स्वयं सहायता...