पलामू, जून 9 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन प्रखंड परिसर में सिलाई सह प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा। सिलाई सह प्रशिक्षण केंद्र के लिये सभी संसाधनों को इनस्टॉल कर लिया गया है। अगले माह से सिलाई सह प्रशिक्षण केंद्र की शुभारंभ होगा। बीडीओ अमित कुमार झा एवं जिला स्तरीय टीम ने केंद्र की निरीक्षण किया तथा जल्द खुलवाने के लिए आवश्यक निर्देश दिया। बीडीओ अमित कुमार झा ने बताया है कि सिलाई सह प्रशिक्षण केंद्र जीविका-कौशल विकास योजना अंतर्गत पाटन को चयन किया है। प्रखंड परिसर स्थित पुरानी प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय भवन में केंद्र खुलने के लिए सभी संसाधन इंस्टाल है। केंद्र के खुलने से ग्रामीण महिलाओं को सिलाई, कटाई और कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त करने में स्थानीय स्तर पर मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- सिलाई सह प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण ग्रामीण महिलाएं हुनरमंद बनकर आर्...