आगरा, अगस्त 25 -- सोरों रोड स्थित उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के पदाधिकारी व किसानों ने यूरिया खाद की उपलब्धता की मांग को लेकर धरना व प्रदर्शन किया। धरना व प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों ने यूरिया की उपलब्धता कराने के लिए ज्ञापन भी सौंपा है। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान कॉमरेड बृजलाल भारती ने कहा कि धान, बाजरा, मक्का सहित विभिन्न फसलों के लिए यूरिया खाद की भारी आवश्यकता के बावजूद किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। खाद लेने के लिए किसानों को सहकारी समितियों पर सुबह से ही लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में घंटों लाइन में लगने के बाद भी कई किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। वहीं, निजी दुकानों से किसानों को महंगे दामों पर खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।किसानों का आरोप लगाया कि धान के बीज में भी मिलाव...