जमुई, अगस्त 9 -- झाझा । निज संवाददाता 2047 तक विकसित भारत के संकल्प व लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के बदले बीते जुलाई माह से प्रभावी किए गए विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन, ग्रामीण यानि भीबी-जी राम जी को ले शनिवार को झाझा स्थित स्व.शिवनंदन झा स्मृति नगर भवन में व्यापक कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिला प्रशासन के तत्वाधान में हुई उक्त कार्यशाला में झाझा के अलावा लक्ष्मीपुर ,गिद्धौर, सोनो एवं चकाई, कुल पांच प्रखंडों के त्रिस्तरीय पंचायतराज प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यशाला का उद्घाटन डीडीसी सुभाषचंद्र मंडल, प्रखंड प्रमुख बदमिया देवी, बीडीओ सुनील कु.चांद, सीओ निशा सिंह के अलावा अन्य अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्जवलन के जरिए संयुक्त रूप से किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन झाझा के पीओ सुशील कुमार ने क...