हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- हल्द्वानी। ग्रामीण भारत महोत्सव में रविवार को ज्योलीकोट, बेलूवाखान, गाजा, चोपड़ा, गोलापार, काठगोदाम और हल्द्वानी समेत विभिन्न क्षेत्रों की करीब 130 महिला उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल जिले के विभिन्न ब्लॉकों से भी महिला उद्यमियों ने स्टॉल लगाए। फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट हल्द्वानी से पहुंचे नीरज तिवारी ने महिला उद्यमियों को उत्पादों की गुणवत्ता और उन्हें बेहतर बनाने की बारीकियों की जानकारी दी। ऐपण प्रतियोगिता में 22 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। संस्था अध्यक्ष सुमन अधिकारी ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए बाजार और बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण भारत महोत्सव में दिखी पहाड़ी हस्तशिल्प की झलक यहां त...