गिरडीह, अप्रैल 10 -- जमुआ, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक विस्तार के तहत दीपक भारती को जिला कार्यालय मंत्री गिरिडीह ग्रामीण के रुप में मनोनीत किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक भारती ने संगठन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के लिए ​भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, ​झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ​एवं जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा का सहृदय आभार प्रकट किया है। कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि संगठन की नीतियों और विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। ​उनकी इस नियुक्ति पर जिले के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान...