हरदोई, अप्रैल 3 -- हरदोई। विकास खंड पिहानी की ग्राम पंचायत डर्रा बुखारपुर में विकास कार्यों में अनियमितताएं उजागर हुई हैं। आईजीआरएस पर हुई शिकायतों के बाद डीआरडीए के परियोजना निदेशक ने जांच आख्या मुख्य विकास अधिकारी को भेज दी है। यहां फोटो फीडिंग में फर्जीबाड़ा कर अनियमितता की बात सामने आई है। गांव डर्रा बुखारपुर निवासी आकाशपाल ने दो मार्च को आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच की मांग की। इस पर परियोजना निदेशक ने मौके पर जाकर छानबीन की। सीडीओ को भेजी जांच आख्या में उन्होंने लिखा है कि राजू के खेत से मुकेश के खेत तक भूमि विकास कार्य 2025-26 में कराया जाना बताया गया, लेकिन मौके की स्थिति देकते हुए कार्य कराया जाना नहीं पाया गया। ग्रामीणों ने भी कार्य कराए जाने की पुष्टि नहीं की। नसरीन के घर से सोवरन...