बिजनौर, जुलाई 14 -- उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सेवानिवृत्त कार्मिक समिति, बिजनौर की वार्षिक गोष्ठी एवं द्विवार्षिक निर्वाचन का आयोजन यहां मेरठ रोड स्थित एक बैंकट हॉल में संपन्न हुआ। गोष्ठी में जिला बिजनौर से ही नहीं, वरन् दूर-दूर के जिलों से आकर सम्मिलित हुए सेवानिवृत्त कार्मिकों द्वारा अपनी भागीदारी प्रस्तुत की गई। मीडिया प्रभारी जितेन्द्र जीतू के अनुसार गोष्ठी में निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार गुप्ता द्वारा समिति के संविधान के अनुरूप आगामी दो वर्षीय कार्यकाल हेतु निर्वाचित समिति/कार्यकारिणी का गठन कराया गया। संरक्षक मंडल में शीलचंद सिंह, अजय कुमार जायसवाल शामिल किए गए। अध्यक्ष योगेन्द्रपाल सिंह शास्त्री, महासचिव दीपक रस्तोगी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, कार्यकारी महासचिव शिवकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह परमार, संगठन सचिव ऋषि ...