गोड्डा, मई 22 -- पोड़ैयाहाट। झारखण्ड ग्रामीण बैंक शाखा पोड़ैयाहाट ने प्रखंड परिसर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा दावा राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय प्रबंधक आशीष कुमार झा तथा शाखा प्रबंधक बमबम कुमार चौधरी उपस्थित रहे। लूसीटांड निवासी मंटू केवट की तालाब में डूबने से मौत पर पत्नी रेणु देवी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख राशि का चेक दिया गया। इस क्रम में पोड़ैयाहाट निवासी संतोष सिंह की बीमारी के कारण मौत पर पत्नी जयंती देवी को दो लाख का चेक दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...