बांका, मार्च 20 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। बिहार ग्रामीण बैंक शाखा टोला चांदन द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एक लाभुक को बीमा राशि का भुगतान किया गया। गौरीपुर पंचायत के बभनदेवा गांव निवासी मृतका सुनीता देवी के नामांकित विनोद चौधरी के खाते में शाखा द्वारा दो लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनीता देवी बिहार ग्रामीण बैंक की खाताधारक थीं और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमित थीं। करीब चार माह पूर्व उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद नामांकित द्वारा दावा प्रस्तुत किए जाने पर बैंक ने प्रक्रिया पूरी करते हुए बीमा राशि का भुगतान कर दिया। शाखा प्रबंधक संजय सुमन ने बताया कि खाताधारक के योजना के तहत बीमित होने के कारण उनके नामांकित को निर्धारित राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.