मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 2 -- बुढ़ाना उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बुढ़ाना शाखा में सामने आए करीब 8.56 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बैंक की ओर से तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत चार बैंककर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस मनी ट्रेल और खातों में रकम के स्थानांतरण की पड़ताल कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उधर, बैंक ने प्रभावित ग्राहकों को राहत देने के लिए क्लेम आवेदन भरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बैंक का आरोप बैंक का आरोप है कि ग्राहकों के खातों से बिना वैध प्राधिकरण के बड़ी रकम तृतीय-पक्ष खातों में स्थानांतरित की गई। बैंक की आंतरिक जांच में ऐसे असामान्य लेनदेन सामने आने के बाद संदिग्ध राशि 8 करोड़ 56 लाख 11 हजार 346 रुपये आंकी गई। मामले में तत्कालीन शाखा प...