सीवान, दिसम्बर 8 -- बड़हरिया। थाना क्षेत्र के बड़हरिया - सीवान मुख्यमार्ग के करबला बजार स्थित ग्रामीण बैंक परिसर से चोरों ने एक ग्राहक की बाइक चोरी कर फरार हो गए। बता दें कि थाना क्षेत्र के हाथीगाई गांव निवासी हीरालाल सिंह के पुत्र सत्यदेव सिंह के बाइक को लेकर उसी गांव दीनानाथ महतो के पुत्र राजू महतो अपने बेटी के केवाईसी कराने के लिए करबला बजार स्थित ग्रामीण बैंक आया था। बैंक के सामने गाड़ी को खड़ा के बैंक में काम से चला गया। तभी पहले से घात लगाए अज्ञात चोर ने गाड़ी के हैडल का ताला को तोड़कर लेकर रफू चक्कर हो गए। इस घटना को लेकर सत्यदेव सिंह ने थाने में आवेदन देकर करवाई की मांग की है। इधर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...