अल्मोड़ा, मार्च 20 -- उत्तराखंड ग्रामीण बैंक हरड़ा शाखा ने दिवंगत शिक्षक के परिवार को 45 लाख रुपये का बीमा क्लेम दिया। बताया कि स्व सुरेंद्र सिंह पवार राजकीय शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनका एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। शाखा प्रबंधक यतिन जोशी, कार्यालय सहायक मोहित चंद्र तिवारी ने प्रकिया को तत्परता के साथ पूरा किया। लोगों ने बैंक की इस पहल की सराहना की और प्रेरणादायक कदम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...