सीवान, जून 9 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक दिवाकर कुमार हिमांशु ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में बताया कि बैंक के ऋणियों के लिए बहुत ही लाभकारी योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत बैंक के ऋणी अपने ऋण के एक मुश्त भुगतान के तहत 50 से 75 प्रतिशत कि छुट पा सकते हैं। शाखा प्रबंधक ने बताया कि जिन ऋणियों का ऋण एनपीए हो गया है, या कानूनी कार्यवाही के तहत लंबित है, वैसे सभी ऋणी बैंक शाखा प्रबंधक से संपर्क कर वन टाइम सेटलमेंट के तहत अपना ऋण जमा कर छूट का लाभ ले सकते हैं। शाखा प्रबंधक ने बताया कि पीआरडी के तहत कानूनी प्रक्रिया से बचने को ले एनपीए लोन खाता धारी को 25 जून तक छूट का लाभ बैंक की ओर से मिल रहा है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि उत्तर ग्रामीण बैंक से किसी भी प्रकार का लोन...