मोतिहारी, जून 18 -- मोतिहारी। ग्रामीण बैंक किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना बंद कर देने से क्षेत्र के किसानों और बैंक प्रबंधन दोनों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने केसीसी के तहत लोन इसलिए लिया था कि फसल बीमा का लाभ मिलेगा और आपदा की स्थिति में कर्ज का बोझ कम होगा। बैंक ने भी इसी भरोसे पर लोन बांटा था कि फसल खराब होने पर बीमा राशि से वसूली हो जाएगी। लेकिन सरकार ने अब ग्रामीण बैंक से यह योजना वापस ले ली है। इससे बैंक का करोड़ों रुपया किसानों पर बकाया फंस गया है। वसूली को लेकर बैंक कर्मियों के पसीने छूट रहे हैं, वहीं किसान एकमुश्त राशि लौटाने में असमर्थ हैं। यह भी पढ़ें- अब फसल के नुकसान पर किसानों को मिलेगा बीमा कवरकिसानों की समस्याएँ स्थानीय किसानों का कहना है कि हर साल बाढ़ और सूखे से फसल बर्बाद हो जाती है। ऊपर से महंगाई ने कमर तोड़ दी ह...