उरई, सितम्बर 26 -- उरई। संवाददाता उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक आफीसर्स एसोसिएशन उरई की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसमें 27 सितंबर से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किए जाने की रुपरेखा बनाई गई। महामंत्री अंकित खरे ने बताया कि 27 सितंबर को काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन करेंगे। वहीं, सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीण बैंक कर्मी आगामी तीन दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल में रहेंगे। इस दौरान विकास कुमार, सौरभ त्रिपाठी, सौरभ कुमार त्रिपाठी, सर्वेश कुमार, जितेंद्र कुमार रैना, जितेंद्र कुमार, राहुल, प्रशांत गुप्ता, अमित यादव, पीयूष, शैलेश, सौरभ, प्रियंका, शिवानी, राघवेंद्र, विमल, राजदीप, रीतेश, रिशू, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...