हाजीपुर, अगस्त 18 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि बिहार ग्रामीण बैंक की क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में बिहार के विकास में ग्रामीण बैंक एवं त्रिस्तरीय जन प्रतिनिधियों के समन्वय सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्थानीय हथसारगंज स्थित राज पैलेस परिसर में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में त्रिस्तरीय जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विकसित बिहार के संकल्प को साकार किए जाने की दिशा में एक सशक्त वित्तीय सहयोगी के रूप में बैंक व जन प्रतिनिधियों के बीच आपसी समन्वय और अधिक प्रगाढ़ सशक्त बनाने के उद्देश्य से सम्मेलन का उद्देश्य बताया गया है।

सम्मेलन का उद्घाटन बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी पंकज नयन, मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार, अतिविशिष्ठ अतिथि मुखिया संघ के अध्यक्ष मंजय लाल राय, अजय कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। उ...