सहरसा, मार्च 23 -- सिमरी बख्तियारपुर। नगर परिषद के वार्ड 14 स्थित रंगीनियां टोला की 5 से 7 हजार आबादी इन दिनों बिजली संकट से जूझ रही है। यहां आपूर्ति दो ग्रामीण फीडर पहाड़पुर और सोनबरसा राजसे की जा रही है, लेकिन दोनों की स्थिति खराब रहने से नियमित बिजली नहीं मिल पा रही। अक्सर एक फीडर चालू रहता है तो आधा गांव रोशन होता है और बाकी अंधेरे में डूबा रहता है। ग्रामीण सप्लाई पर शहरी दर से बिल से नाराजगी स्थानीय लोगों में सबसे ज्यादा नाराजगी इस बात को लेकर है कि बिजली आपूर्ति ग्रामीण फीडर से हो रही है, बावजूद इसके उपभोक्ताओं से शहरी दर से बिल वसूला जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार फॉल्ट, ट्रिपिंग और अनियमित आपूर्ति के बीच ऊंचा बिल लेना अन्याय है। पहाड़पुर फीडर की हालत वर्षों से खराब है और स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया। वार्ड पार्षद द...