बोकारो, सितम्बर 2 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोह पंचायत भवन में मंगलवार को "गांव में शिक्षा की ओर, एक कदम" कार्यक्रम का आयोजन संकल्प सोसाइटी ट्रस्ट की ओर से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना तथा समाज के अंतिम पायदान पर जीवन यापन करने वाले परिवारों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना था। कार्यक्रम में बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने अभिभावकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना और उन्हें सही मार्गदर्शन देना परिवार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: स्काउट-गाइड शिविर से विद्यार्थियों में विकसित होगी नेतृत्व क्षमता साथ ही छात्रों को दसवीं और इंटरमीडिएट के ब...