बागेश्वर, दिसम्बर 20 -- समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में पहल की गई। इसमें वज़्यूला क्षेत्र के 40 छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण वोट्स इंस्टीट्यूट बागेश्वर में कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक डिजिटल तकनीकों की व्यवहारिक जानकारी देना रहा। शैक्षिक भ्रमण के दौरान बच्चों में सीखने की ललक और जिज्ञासा स्पष्ट देखने को मिली। बच्चों को एआई तकनीक की बुनियादी समझ से लेकर व्यावहारिक उपयोगों के बारे में बताया। बच्चों को यह समझाया कि एआई किस प्रकार शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजमर्रा के जीवन में उपयोगी साबित हो रही है। वज्यूला के आईटी प्रशिक्षक उत्सव मेहता ने बताया कि यह शैक्षिक भ्रमण बच्चों की एआई से जुड़ी समझ को बेहतर करने को जरूरी था। ग्रामीण ...