गौरीगंज, जून 13 -- अमेठी। संवाददाता ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मटियारी मानव कल्याण संस्थान और यूनाइटेड किंगडम की एआई आधारित शिक्षा कंपनी जैप्टिक एआई के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस पहल के तहत अमेठी के ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को निशुल्क एआई आधारित शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही छात्रों को शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी।इस अवसर पर गौरीगंज के पूर्व विधायक एवं मटियारी मानव कल्याण संस्थान के निदेशक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी के आमंत्रण पर यूनाइटेड किंगडम से अमेठी पहुंचे जैप्टिक एआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उनकी कंपनी का एप भारत...