रांची, जुलाई 12 -- चान्हो/मांडर, हिटी। भारत रत्न राजीव गांधी ग्रामीण प्रतिभा प्रतियोगिता का प्रारंभिक चरण रविवार को मांडर विधानसभा क्षेत्र के पांच प्रखंडों मांडर, बेड़ो, ईटकी, लापुंग और चान्हो में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं से 12वीं तक के करीब 6,500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा के लिए पांचों प्रखंडों में कुल 20 केंद्र बनाए गए थे। आयोजकों के अनुसार चान्हो प्रखंड में पांच, मांडर में तीन, बेड़ो में पांच, ईटकी में चार और लापुंग में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा की निगरानी रांची के जिला शिक्षा अधीक्षक और संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों की देखरेख में हुई। आयोजकों ने बताया कि परीक्षा का परिणाम एक पखवाड़े के भीतर जारी किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में सफल होने वाले विद्यार्थी दूसरे चरण की प...