जौनपुर, अप्रैल 7 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड रामनगर सभागार में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के तहत आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। जिसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों एवं स्वयं सहायता समूह के सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी रेनू चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को हर घर जल (जल जीवन मिशन) के तहत पेयजल आपूर्ति, जल स्रोतों के संरक्षण, रखरखाव एवं योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उपायों पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षक विनय दुबे (मास्टर ट्रेनर) एवं अजय कुमार (मास्टर ट्रेनर) द्वारा प्रतिभागियों...