बदायूं, जून 12 -- केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने म्याऊं ब्लॉक के गांव कोड़ा जयकरन में 24.22 करोड़ की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इस विद्यालय का बड़ी संख्या में बच्चों को लाभ मिलेगा और वह यहां से शिक्षा लेकर श्रेष्ठ नागरिक संग अफसर बनेंगे। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री एवं विशिष्ट अतिथि विधायक राजीव कुमार सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलापट्ट का अनावरण कर भूमि पूजन किया। शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन की सराहना की। यह भी पढ़ें- ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चों मिलेगी कान...