मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- भारतीय गौ रक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए, सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं संघ के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पर प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलोरा निवासी भारतीय गौ रक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही धनवीर पुत्र सुरेंद्र सिंह के यहां विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। धनवीर ने शक के आधार पर गौरव के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। गौरव चौधरी ने अपने संघ के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। सूचना के आधार पर मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष राहुल चौधरी, मेरठ के जिला अध्यक्ष विनय चौधरी, प्रभारी अमित, अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.