ललितपुर, मार्च 29 -- कोतवाली महरौनी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम छिल्ला स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में आयोजित मेला देखने गए ग्रामीण पर विपक्षी ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्रार्थीमिक उपचार के बाद उसको झांसी रेफर कर दिया गया। आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। महरौनी कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम छिल्ला निवासी रेखा देवी पत्नी लल्लू सिंह ने कोतवाली महरौनी पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में अवगत कराया कि दिनांक 28 मार्च को शाम करीब छह बजे उसका पति लालू पुत्र ऊदल शीतला माता मंदिर में आयोजित मेला देखने गया हुआ था। इसी दौरान गांव में ही रहने वाले विपक्षी भिकम पुत्र मुलायम सिंह लोधी भी यहां पहुंच गए और पुराने विवाद को लेकर उसके पति के साथ सरेआम गाली गलौज ...