बरेली, अगस्त 27 -- शीशगढ़,संवाददाता। क्षेत्र के जगत गांव निवासी ताराचंद बुधवार को दोपहर के समय गांव में भमसेन पर बैठे थे। गांव के गोदपाल ने वहां पहुंचकर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। इससे तारचंद लहूलुहान हो गए। आरोपी हमला करके मौके से फरार हो गया। घायल ने थाने पहुंचकर अपनी जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी गोदपाल निवासी जगत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...