कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 को लेकर डीएम व सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में डीएम कपिल सिंह ने शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम एवं सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए डीएम कपिल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहाकि योजना के माध्यम से ग्रामीणांचलों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए योजना को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम...