अररिया, सितम्बर 5 -- अररिया, संवाददाता जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्य प्रमंडल अररिया एवं फारबिसगंज के अंतर्गत पंचवर्षीय अनुरक्षण अवधि वाले सभी पथों एवं पुलों के रखरखाव को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों कार्य प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता उपस्थित रहे। बैठक में जिला पदाधिकारी ने ग्रामीण पथों एवं पुलों के रखरखाव की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अनुरक्षण अवधि के अधीन पथों एवं पुलों के रखरखाव में शिथिलता पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अनुरक्षण अवधि के दौरान पथों एवं पुलों का नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण रखरखाव संबंधित विभाग एवं संवेदक की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Bhabua ...