सिमडेगा, जुलाई 19 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बड़कीबिउरा में शनिवार की रात ग्रामीण ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बड़कीबिउरा निवासी गुप्तेश्वर चीक बड़ाईक के रूप में हुई। मृतक की पत्नी सम्पती देवी ने बताया कि शनिवार रात कमरे का दरवाजा बंद कर गुप्तेश्वर घर पर सो गया। सुबह में काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर दरवाजा तोड़ कर अंदर गए तो गुप्तेश्वर फांसी के फंदे पर झुलता हुआ मिला। उन्होंने बताया कि उनका पति मानसिक रूप से बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विनय कुमार घटना स्थल पहुंच शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...