मुरादाबाद, दिसम्बर 13 -- मुरादाबाद। मंडल में ग्रामीण डिजिटल लाइब्रेरी योजना की गति धीमी है। आरंभ में 15 दिसंबर तक यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य था। शासन की ओर से हर चयनित गांव पंचायत को चार लाख रुपये लिए गए हैं। अब माह के आखिर तक लाइब्रेरी शुरू करनी है। मंडल की 758 ग्राम पंचायतों में यह लाइब्रेरी बननी हैं। उन ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जहां का पंचायत भवन सात कमरों वाला है। डिजिटल लाइब्रेरी में एनबीटी के 90 हजार रुपये की पुस्तकों की खरीद की जानी है। इतनी ही धनराशि स्थानीय प्रकाश और क्षेत्रीय जानकारियों से युक्त पुस्तकों की खरीद पर खर्च होना है। डीडी पंचायत अभय यादव का कहना है कि अभी यह कार्य टेंडर प्रक्रिया में है। गांवों में पुस्तकालय खोले जाने का लक्ष्य आज फिर निदेशक करेंगे मंडलीय समीक्षा अब रविवार को पंचायती राज विभाग के निदेशक अ...