ग्रामीण डाक सेवक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन चार को
सिद्धार्थ, सितम्बर 26 -- उस्का बाजार। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ बस्ती मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन चार अक्टूबर को संघ के प्रांतीय सचिव चंद्रभान तिवारी तथा प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप सिंह द्वारा सिद्धार्थनगर हेड ऑफिस के प्रांगण में कराया जायेगा। यह जानकारी क्षेत्र के ग्राम सुगही निवासी मंडलीय सचिव चंद्र प्रकाश दुबे ने देते हुए बताया कि द्विवार्षिक अधिवेशन में पदाधिकारियों का चयन, वित्तीय चर्चा, संघ को और मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों के हित संबंधित शांतिपूर्ण तरीके से विचार होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.