ग्रामीण जलापूर्ति योजना के संचालन समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
धनबाद, मार्च 30 -- महुदा प्रतिनिधि तेलमच्चो ग्रामीण जलापूर्ति योजना के संचालन समिति की एक बैठक सोमवार को कांड्रा पंचायत सचिवालय में मुखिया रिंकु देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ जेपी सिंह एवं कनीय अभियंता अजय रजवार भी शामिल हुए। बैठक में जलकर एवं अन्य समस्या पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में एसडीओ जेपी सिंह ने बताया कि संचालन समिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि योजना चालु होने के बाद अगर उपभोक्ता जलकर नहीं देंगे तो उन पर विभागीय कारवाई की जायेगी तथा उन पर प्राथमिकी भी दर्ज की जायेगी। बैठक में सीमाटांड़ गांव में जलापुर्ति पाइप बिछाने, मोदीडीह एवं वामनगोड़ा में क्षतिग्रस्त पाइप को दुरुरत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जलापुर्ति योजना संचालन समिति के अध्यक्ष आनंद दुबे,जलसहिया पुर्णिमा देवी,बीबी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.