अररिया, अप्रैल 5 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के रहटमीना पंचायत सरकार भवन में रविवार को विधिक जागरुकता शिविर आयोजित की गई। डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी पैनल के अधिवक्ता मिथिलेश कुमार झा ने ग्रामीण जनता को उनके कानूनी अधिकार बाल विवाह, नशा मुक्ति, महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा, परिवारिक सहित अन्य संपत्ति बटवारा, राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दिए। मौके पर पीएलवी बुधन मंडल, मुखिया अमरदेव यादव, रंजीत कुमार, आयुष कुमार प्रवीण कुमार मंडल, राजबल्लभ पासवान, सुमित कुमार मंडल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...