जहानाबाद, मई 14 -- शिवदेनी साव कॉलेज में नवनिर्मित एमसीए भवन का भव्य उद्घाटन कलेर, निज संवाददाता स्थानीय शिवदेनी साव कॉलेज परिसर में नवनिर्मित एमसीए भवन का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। इसका उदघाटन पूर्व प्राचार्य विजय रजक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

शैक्षणिक आवश्यकता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. वेद प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य निर्माण की मजबूत नींव है। एमसीए भवन के निर्माण से अब इस क्षेत्र के छात्रों को उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं...