गढ़वा, मार्च 30 -- भवनाथपुर। प्रखंड अंतर्गत झगराखांड़ गांव निवासी ग्रामीण चिकित्सक 57 वर्षीय विनोदानंद पाठक का सोमवार की सुबह निधन हो गया। परिजनों के अनुसार सोमवार की सुबह अचानक वे घर में गिर पड़े। उसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंतिम संस्कार चनरमी नदी स्थित श्मशान घाट पर किया गया। उनके निधन पर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा, अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार ठाकुर, झामुमो नेता मनोज कुमार यादव, परमानंद पाठक, रमेश पाठक ने शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...