मेरठ, मार्च 10 -- प्रांतीय रक्षक दल, विकास दल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 10 और 11 मार्च को बागपत रोड स्थित विद्या विश्वविद्यालय में होगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी वैश्विक डबास ने बताया कि यह प्रतियोगिता संयुक्त विकास आयुक्त मेरठ मंडल की अध्यक्षता में कराई जाएगी। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, भारोत्तोलन और जूडो सहित कुल आठ खेलों में मुकाबले होंगे।प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें मेरठ जोन के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें वही खिलाड़ी भाग ले सकेंग...