आगरा, फरवरी 10 -- इंडियन ओवरसीज बैंक की कीठम शाखा में करीब 44 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने फर्जी तरीके से ग्रामीण खाताधारकों के खातों से धनराशि निकालकर अपने और पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर गबन किया था। पुलिस के अनुसार थाना अछनेरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कीठम स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक ऐश्वर्य कुमार निवासी शीला सदन थाना सीपरी बाजार (झांसी) ने पद का दुरुपयोग करते हुए उच्च अधिकारियों के पासवर्ड का गलत इस्तेमाल किया। ब्रांच मैनेजर ने पांच ग्रामीण खाताधारकों के ऋण खातों से करीब 43 लाख 96 हजार 923 रुपये की धनराशि फर्जी तरीके से ट्रांसफर कर पहले पत्नी शालिनी के खाते में और फिर अपने खाते में डालकर गबन कर लिया। मामले का खुलासा होने पर वर्तमान शाखा प्रबंधक पंकज गौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.