लोहरदगा, मार्च 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान-आरसेटी लोहरदगा द्वारा 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कुड़ू प्रखंड के ओपा एवं भंडरा प्रखंड के धानामुंजी सीएलएफ में प्रशिक्षण संचालित हो रहा है।मंगलवार को आरसेटी निदेशक सुरेश भगत एवं जेएसएलपीएस प्रबंधक बिपिन चंद्र द्वारा प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया और प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं अनुभवों की जानकारी ली। आरसेटी निदेशक ने कहा कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं किसानों को कृषि आधारित व्यवसाय की समुचित जानकारी प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभ...