बाराबंकी, मई 5 -- सफदरगंज बदोसराय मार्ग स्थित गौरी इंटरप्राइजेज के तत्वावधान में समाजसेवी शशांक वर्मा व गया प्रसाद वर्मा ने बड़े मंगल के अवसर पर भण्डारे का आयोजन किया। निन्दूरा संवाद के अनुसार: क्षेत्र में जेठ माह के पहले मंगलवार को कस्बा टिकैतगंज स्थित परमहंस कुटी पर धर्मेंद्र कुमार द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें छोले, चावल, भटूरा, हलवा व खीर भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। इस मौके पर मो. इरफान, विपिन सोनी आदि मौजूद रहे। सैदनपुर संवाद के अनुसार: ज्येष्ठ मास के प्रथम बड़े मंगल पर क्षेत्र के मेला रायगंज, सैदनपुर, खजुरिया, सिरौलीगौसपुर, मरकामऊ, कोटवा धाम में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर पवनसुत बजरंगबली की विधि विधान से पूजा की। प्रसाद के रूप में छोला, बूंदी, पूड़ी, सब्जी, चावल, हलवा व शरबत आदि का वितरण किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.