चंदौली, जून 6 -- शहाबगंज। पंचायत राज विभाग की ओर से प्लास्टिक मुक्त अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) दिनेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में पंचायत राज विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सफाई कर्मी मोटरसाइकिलों के साथ शामिल हुए। रैली ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी, जहां ग्रामीणों को एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कपड़े और जूट के थैलों का प्रयोग करने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- बांका: विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन बीडीओ दिनेश सिंह ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण, पशुओं और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर ...