ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की नहीं होनी चाहिए कमी
प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने प्रचंड गर्मी को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में भेजे जाने वाले टैंकरों की जानकारी ली। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि इन क्षेत्रों में पेजयल का संकट नहीं होना चाहिए। इस वक्त शंकरगढ़, बारा, जसरा, कोरांव और मेजा व मांडा के कुछ क्षेत्रों के पेयजल संकट गहरा गया है। अब तक 75 टैंकरों से इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराई गई है। डीएम ने डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी को निर्देश दिया है कि वो लगातार नगर पंचायतों के संपर्क में रहें और क्षेत्रों में मांग आते ही तत्काल इसकी आपूर्ति नगर पंचायतों से सुनिश्चित कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.