चंदौली, मार्च 22 -- सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। खाड़ी देश में युद्ध के कारण गैस की किल्लत से निजात नहीं मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में गैस की बुकिंग 45 दिन बाद होने से गैस के लिये सुबह से शाम तक गैस सिलेंडर लेकर उपभोक्ता चक्कर लगा रहे है। बुकिंग होने के बाद भी समय से सिलेंडर नहीं मिलने से रोष दिख रहा है। वही कमर्शिलय सिलेंडर के अभाव में दुकानदार से लेकर रेस्टूरेंट संचालक परेशान है। इस दौरान लकड़ी एवं कोयले से काम चला रहे है। खड़ेहरा गांव निवासी गोलू यादव ने बताया कि गैस सिलेंडर के अभाव में काफी समस्या हो रही है। लकड़ी और कोयला का इंतजाम करना पड़ रहा है। लकड़ी कोयला पर कारीगर कार्य करन से कतरा रहे है। जिससे काफी समस्या हो रही है। मिठाई दुकानदार प्रभुनाथ गुप्त, सूरज मोदनवाल, सुनील चौरसिया, दीना चौरसिया सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि बुकिं...